अगर किसी कारण कोई लेखक कम्यूनिटी को छोर देता है तो वह एक व्यक्ति या व्यक्तियों को चुन सकते है जिन्हे उनके लेखन का मालिकाना अधिकार मिलेगा। यह या तो उनके लेखक पृष्ठ में प्रकाशित होना चाहिए या एक थ्रेड में। यह वसीयत उन लोगों के बारे में बताता है जो उनके कार्यों के देख-रेख करेंगे।
ये वसीयतें निष्क्रियता का समय भी बताती हैं, इसे विकिडॉट या किसी स्टाफ नियंत्रित जगह (ऑफिशियल डिस्कॉर्ड या IRC) पर आखिरी एक्टिविटी से मापा जाएगा, उनसे संपर्क करने की अच्छी नीयत से कोशिश पहले की जानी चाहिए। इसके अलावा, अगर यूज़र को विकी से हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है, तो उस तारीख का इस्तेमाल किया जा सकता है।
पहले आर्टिकल के मालिकाना अधिकार से यह व्यक्ति संपर्क का बिंदु हैं स्टाफ से जूरे प्रश्न और कार्यों में बदलाव, चित्र के बदलाव, विकीवल्क बदलाव और तकनीकी मुद्दों के लिए।
दूसरा यह व्यक्ति को मालिकाना अधिकार मिलने का मतलब यह भी हैं की वह कार्य में एक बड़ा बदलाव कर सकता है। यह बड़ा बदलाव के तात्पर्य है वह जिससे कार्य की कहानी या थीम में कोई बदलाव न हो। रीराइट के अनुमति के बिना कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जा सकता कार्य के सुरक्षा के लिए। वह रीराइट के अनुमति के बिना छोटे बदलाव कर सकते हैं। यह छोटे बदलाव कहानी नहीं बदल सकते।
लेखक यह बात सकता है की व्यक्ति जिसके पास मालिकाना अधिकार मिलेगा वह कोई भी बड़ा बदलाव नहीं कर सकता जिससे वह सिर्फ छोटे बदलाव करने की शक्ति रखेगा। इसके अलावा लेखक यह भी बात सकता है की व्यक्ति के पास पूरी तरह से लेखन को बदलने की शक्ति रखता है जिससे वह लेखन में काही बड़े बदलाव कर सकता हैं।
लेखक अलग लेखनों के लिए अलग व्यक्ति चुन सकता है। परंतु सहलेखकों के साथ बनाई रचना उनके अलावा किसी और को नहीं दिया जा सकता जब तक की सहलेखकों से संपर्क नहीं हो सकता।
कुछ यूज़र ने कहा है कि वे मालिकाना अधिकार कम्युनिटी को देना करना चाहते हैं, तो इसका ज़्यादातर आर्टिकल के लिए कोई मतलब नहीं है, सिवाय इन अपवादों के: सबसे पहले, +१० से नीचे के लेखक के सभी आर्टिकल अगर चले गए हैं तो उन्हें रीराइट किया जा सकता है।
क) वह हबस जिनके मालिकाना अधिकार स्टाफ को मिल है उनके लेखकों के निष्क्रियता के कारण, स्टाफ उनमे छोटे बदलाव (नेविगेशनल बदलाव, थीम ठीक करना, टूटी हुई चित्र ठीक करना) कर सकते हैं रीराइट के अनुमति से। नए कार्यों के लिंक जोरने को छोटा बदलाव गिना जाएगा।
ख) रीराइट लेखक के निष्क्रियता कारण प्राप्त किए नए हब में एक रखरखावकर्ता रख सकता है। (इसमें इस तरह से मिले कैनन और GoI हब शामिल हैं, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है)।
ख१) यह रखरखावकर्ता रीराइट के नीचे हब में बदलाव कर सकते है आधुनिक मानकों के अनुकूल हब के लेखन के सम्मान में।
ग) कम्युनिटी को दिए गए हब में स्टाफ बदलाव/अपडेटिंग/मेंटेनेंस के साथ-साथ रीराइट दल रिव्यू/ओवरसाइट करती है। रीराइट दल एक रखरखावकर्ता रख सकती है, लेकिन कोई भी इन हब में बड़े वादलाव करने के लिए अनुमति की मांग कर सकता है।