नए लोगों के लिए गाइड

परिचय

नमस्कार, नए सदस्य — और SCP विकि में आपका स्वागत है! सम्भव है कि इस मार्गदर्शिका पर क्लिक करने से पहले ही आपके मन में कई प्रश्न रहे हों: “यह साइट किस बारे में है?”, “पढ़ना कहाँ से शुरू करूँ?”, “SCP कैसे लिखते हैं?”, “केटेर का उच्चारण कैसे होता है?”, “केटेर होता क्या है?”…

इन हज़ारों पृष्ठों के बीच बिना दिशा के भटकने से आपको बचाने के लिए यह परिचय उन अधिकाधिक प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करता है, जितना संक्षेप में संभव हो।

यह जगह किस बारे में है?

यह SCP फाउंडेशन विकि है — एक सहयोगी लेखन मंच, जो इस धारणा पर आधारित है कि… मूल रूप से, जादू वास्तविक है। यह पारम्परिक “फैंटेसी जादू” नहीं है, बल्कि ऐसे विचित्र तत्व हैं जिन्हें हम “असामान्यताएँ” (Anomalies) कहते हैं: वस्तुएँ और जीव-जंतु जो प्रकृति के नियमों का पालन नहीं करते। अनन्त सीढ़ियाँ, काल के आरम्भ से अस्तित्व में यांत्रिक देवता, ऐसे सामान्य दिखने वाले मानव जो विचारों से वास्तविकता बदल दें — ये वे चीज़ें हैं जिनका सार्वजनिक ज्ञान दहशत और अभूतपूर्व युद्धों का कारण बन सकता है।

इन्हीं कारणों से एक संगठन है — SCP फाउंडेशन — जिसका कार्य इन असामान्य घटनाओं का अध्ययन करना, उन्हें सार्वजनिक दृष्टि से छिपाए रखना, और मानवता को अँधेरे की भयावहताओं से सुरक्षित रखना है।

संक्षेप में, यह साइट उन लोगों द्वारा लिखी कहानियों का संग्रह है जो इस संगठन के इर्द-गिर्द निर्मित हैं — जो अज्ञात और अव्याख्येय को नियंत्रित रखता है। “जादू” शब्द की जगह हम “ontokinesis” या “thaumatology” जैसे वैज्ञानिक-ध्वन्यात्मक शब्दों का प्रयोग करते हैं। आरम्भिक काल में यह साइट हॉरर आधारित थी, इसलिए पुरानी सामग्री उसी शैली की है, लेकिन अब लेखन की हर शैली यहाँ मिल सकती है — लम्बी साहसिक कथाएँ से लेकर एक-पंक्ति के हास्य तक।

सब कुछ विरोधाभासी क्यों है?

दस हज़ार से अधिक लेखों तक पहुँचने के लिए यह आवश्यक था कि किसी एक “कैनन” की अवधारणा छोड़ी जाए। इसलिए कोई भी लेख किसी भी अन्य लेख का खण्डन कर सकता है, चाहे वह कितना भी लोकप्रिय क्यों न हो। यदि किसी लेखक ने Foundation को 1960s में स्थापित बताया है, और आपको इसकी आवश्यकता WWI में है — तो आपके लेख में यह 19वीं सदी का संगठन हो सकता है। यदि आपको Foundation को अत्यधिक शक्तिशाली बनाना है — ठीक! निर्धन बनाना है — वह भी ठीक! जब तक कहानी रोचक हो, आपकी स्वतंत्रता लगभग पूर्ण है।

इसे अक्सर “यहा कोई भी कैनन नहीं है” कहा जाता है, पर इसका अर्थ यह नहीं कि सब कुछ परस्पर असंगत है — कई लेख एक ही ब्रह्माण्ड साझा करते हैं और कई आपस में सीधे संदर्भित भी होते हैं। इसका अर्थ केवल यह है कि आपको पूरे Wiki को एक ही कहानी में फिट करने की आवश्यकता नहीं।

बुनियादी शब्दावली

साइट पर प्रयुक्त वैज्ञानिक/प्रशासनिक शैली के कारण कुछ शब्द नए पाठकों को भ्रमित कर सकते हैं, जैसे:

  • विसंगति/विसंगत — जो वस्तु या घटना वास्तविकता के नियमों का पालन नहीं करती।
  • वस्तु श्रेणी — प्रत्येक Anomaly को दिया गया वर्ग, जो दर्शाता है कि उसे नियंत्रित करना कितना कठिन है: सैफ (आसान नियंत्रण), यूक्लिड (जटिल नियंत्रण), केटेर (नियंत्रण अत्यन्त कठिन)।
  • मोबाइल टास्क दल (MTF) — विशेष इकाइयाँ जो अनोमलीज़ को नियंत्रित या प्रतिक्रिया देने के लिए नियुक्त होती हैं।
  • रुचि समूह — फाउंडेशन के अतिरिक्त वे समूह जो असामान्य गतिविधियों से सम्बंधित हैं।

ऐसे कई शब्द पारिभाषिक शब्दावली में उपलब्ध हैं या सामान्य वैज्ञानिक शब्द हैं जिन्हें लेखक वातावरण बनाने हेतु प्रयोग करते हैं।

कम्यूनिटी और स्टाफ

लेखन ही हमारी साइट की एकमात्र विशेषता नहीं है — यहाँ अद्भुत कलाकारों की कला, लेखों की ऑडियो-पठन, और समुदाय से जुड़ने के अनेक तरीके उपलब्ध हैं: साइट फोरम, IRC, आधिकारिक Discord, और कई सोशल मीडिया मंचों पर उपस्थिति।

इतने बड़े मंच के लिए इसे सँभालने हेतु एक बड़ा ही समर्पित समूह है — SCP विकि स्टाफ

स्टाफ वे स्वयंसेवी सदस्य हैं जो साइट के नियम, मार्गदर्शिकाएँ, संरचना, फोरम व्यवस्था और चैट के प्रबंधन जैसे कार्य देखते हैं। स्टाफ की सभी टीमों की सूची यहाँ उपलब्ध है, परन्तु दो मुख्य टीमें जिन्हें नए सदस्यों को अवश्य जानना चाहिए — अनुशासनात्मक दल (Disc) और उत्पीड़न विरोधी दल (AHT)

अनुशासनात्मक दल उन उपयोगकर्ताओं से सम्बंधित मामलों को संभालती है जो साइट नियमों का बार-बार उल्लंघन करते हैं। नियम साइट से जुड़े पृष्ठ पर वर्णित हैं, पर सार यह है: यदि समझ न आए तो पूछें — और असभ्य न बनें
AHT उन संवेदनशील और जटिल मामलों को सँभालती है जो सामान्य नियमों के अन्तर्गत पूर्णतः फिट नहीं बैठते। आप AHT से कैसे संपर्क करें — यह जानना उपयोगी होगा।

अब क्या?

यह वह मूलभूत जानकारी है जो हर नए सदस्य को अवश्य जाननी चाहिए। लेकिन यह संपूर्ण नहीं है। आगे आपके रुचि-क्षेत्र के अनुसार विशिष्ट मार्गदर्शिकाएँ हैं:

  • पड़ने के लिए गाइड: यदि आप नहीं जानते कि कहाँ से पढ़ना शुरू करें — यह आपका मार्गदर्शक है।
  • लिखने के लिए गाइड: विचार को लेख में बदलने, प्रतिक्रिया सँभालने और अन्य माध्यम (कला, ऑडियो आदि) अपलोड करने से सम्बंधित जानकारी।
  • साइट से जुड़े: खाता बनाना, मतदान, टिप्पणी, फोरम और अपनी रचनाएँ पोस्ट करना।

यदि इन मार्गदर्शिकाओं में भी आपका प्रश्न न मिले और FAQ में भी न हो — तो आधिकारिक चैट के सहायता केंद्र पर जाकर स्टाफ से सीधे सहायता प्राप्त करें।

Unless otherwise stated, the content of this page is licensed under Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 License